यु द अंक 17.08.2015 वर्ष 15 अंक 22 युगदर्पण राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र (2001)
P1
कम्पूजी: -
अमर्त्य सेन के अनुसार, मोदी सरकार के दौरान अकादमिक मामलों में सरकारी दखलअंदाजी ‘‘असाधारण रूप से आम चीज’’ और अकसर ‘‘राजनीतिक रूप से अत्यधिक’’ हो गई है- एक समाचार कम्पूजी: वामपंथियों व कांग्रेसियों के पूर्ण अधिकार वाले क्षेत्र में पहली बार चुनौती मिलने लगी, क्या ?
न्यायालय ने केन्द्र से इस बात का भी जवाब मांगा कि क्या उसने विज्ञापनों के नियमन के संबंध में अदालत द्वारा आप और अन्ना द्रमुक के विरुद्ध दिए गए फैसले का पालन करते हुए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है।
प्रधान न्यायाधीश एचएल दत्तू की अध्यक्षता वाली एक पीठ ने कहा, ‘‘उच्च न्यायालय ने भूखंड आवंटन ज हि याचिका पर बेहद जल्दबाजी की। ऐसा नहीं होना चाहिए। आदेश पर रोक लगाई जाती है। देखते हैं क्या होता है।’’
सीवीसी, वीसी की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर मांगा जवाब
शीर्ष न्यायालय ने नव नियुक्त सीवीसी और वीसी की नियुक्तियों को चुनौती देने वाली एक जनहित याचिका के संबंध में भी केंद्र, सीवीसी और वीसी से जवाब मांगा है।
पूर्व दूरसं मंत्री दयानिधि मारन ने अपनी जमानत रद्द करने और आत्मसमर्पण के लिए कहे जाने के उच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती देने के लिए आज उच्चतम न्यायालय का रूख किया। दयानिधि मारन को राहत देते हुए उच्चतम न्यायालय ने आज कथित टेलीफोन एक्सचेंज मामले में उनकी जमानत रद्द करने के मद्रास उच्च न्यायालय के आदेश पर रोक लगा दी।
# कुछ विशेष सूचनाएं
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने 2007 के समझौता विस्फोट मामले में आरोपी स्वामी असीमानंद को जमानत मिलने के औचित्य पर आज सवाल खड़ा किया।
केन्द्रीय मंत्री उमा भारती ने आज कहा कि वह प्रधानमंत्री के बारे में किताब लिखना चाहती हैं। वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रतिभा और हर भारतीय मसले की उनकी गहरी समझ से प्रभावित हैं।
राहुल गांधी ने आज आरोप लगाया कि शैक्षिक संस्थानों पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कब्जा कर रहा है और वे ही लोग शीर्ष पर रखे जा रहे हैं, जो प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा की तारीफ कर रहे हैं।
पत्रकारिता विवि में संघ के लोगों की गलत नियुक्तियां नहीं: भाजपा
संघ से जुड़े लोगों को भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में गलत तरीके से नियुक्त करने के कांग्रेस के आरोप को भाजपा ने आज सिरे से खारिज कर दिया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सांसदों से कहा कि वे संसद में कामकाज बाधित करने वाली कांग्रेस पार्टी का देश की जनता के समक्ष ‘पर्दाफाश’ करें।
ईडी ने वाईएसआर कांग्रेस के प्रमुख जगन मोहन रेड्डी तथा अन्य के खिलाफ मनी लांड्रिंग जांच के सिलसिले में ताजा कार्रवाई करते हुए 7 करोड़ मूल्य से अधिक की संपत्ति कुर्क की है।
सरकार ने आज पूर्ववर्ती संप्रग सरकार की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि राष्ट्रीय विकास परिषद के मानदंडों के आधार पर बिहार को विशेष श्रेणी का दर्जा प्रदान करने का मामला नहीं बनता है।
सरकार ने आज दावा किया कि उसने संसद के पूरे मानसून सत्र में ‘व्यवधान का हथकंडा’ अपनाने वाली कांग्रेस को सत्र के समापन से एक दिन पहले ‘अलग-थलग’ कर दिया है।
सुशील कुमार मोदी ने कहा कि मोदी को मिल रहे जनसमर्थन के दबाव में 118 विधायकों वाली नीतीश कुमार की पार्टी ने राजद और कांग्रेस के साथ मात्र 100 सीटों का अपमानजनक समझौता किया।
भारत ने आज पाकिस्तान के उच्चायुक्त बासित को तलब किया और जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी जवानों द्वारा संघर्षविराम उल्लंघन की घटनाओं पर विरोध दर्ज कराया।
आसिया अंदराबी ने पाकिस्तान में रह रहे मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद की अगुवाई वाले गुट जमात उद दावा द्वारा आयोजित एक रैली को संबोधित कर विवाद छेड़ दिया है।
जीएसटी के लिए राज्यसभा में हमारे पास बहुमत: जावड़ेकर
जीएसटी के लिए राज्यसभा में हमारे पास बहुमत: जावड़ेकर
जावड़ेकर ने जीएसटी विधेयक पारित करवाने के लिए राज्यसभा में भी सरकार के पास बहुमत हो जाने का दावा करते हुए संसद सत्र को पुन: शुरू किये जाने के संकेत दिये हैं
फोर्ड फाउंडेशन पर लगी सरकारी रोक जल्द हटने की कोई उम्मीद नहीं है क्योंकि सरकार की कोई तत्काल योजना इसे ‘पूर्व अनुमति’ की श्रेणी में रखने के अपने फैसले की समीक्षा करने की नहीं है।
लुइस बर्जर मामले में हाल में गिरफ्तार किए गए गोवा के पूर्व लोकनिर्माण विभाग मंत्री चर्चिल अलेमाओ को उसी जेल में रखा गया है, जिसकी कभी उन्होंने आधारशिला रखी थी।
पूर्व सैन्यकर्मियों के एक समूह ने दिल्ली पुलिस और एनडीएमसी द्वारा उन्हें स्वतंत्रता दिवस से पूर्व सुरक्षा चिंताओं के मद्देनजर वन रैंक वन पेंशन की मांग विरोध प्रदर्शन कर रहे स्थल जंतर मंतर से निकाले जाने का आज विरोध किया। केजरीवाल उन के समर्थन में आज आगे आए।
*संसद दर्पण
*संसद दर्पण
ललित मोदी प्रकरण एवं व्यापमं विवाद पर सुषमा स्वराज एवं भाजपा के दो मुख्यमंत्रियों के खिलाफ आरोपों पर प्रधानमंत्री से स्पष्टीकरण की मांग करते हुए सदन से वाकआउट किया गया।
महाजन ने कहा कि उन्हें निचले सदन की कार्यवाही में लगातार बाधा डालने वाले 25 सदस्यों को अंतिम विकल्प के रूप में पांच दिन के लिए निलंबित करने का कड़ा फैसला करना पड़ा।
लोकसभा में कांग्रेस के कार्यस्थगन प्रस्ताव पर चर्चा
लोकसभा अध्यक्ष द्वारा कांग्रेस के कार्य स्थगन प्रस्ताव को चर्चा के लिए स्वीकार किए जाने के साथ ही गतिरोध समाप्त हो गया और सदन में इस विषय पर चर्चा शुरू हुई।
केंद्र सरकार ने आज बताया कि लोकायुक्तों की स्थापना के लिए राज्य सरकारों को किसी प्रकार की सहायता उपलब्ध कराने का कोई प्रावधान लोकपाल अधिनियम में नहीं है।
लोकसभा में आज भी ललित मोदी प्रकरण और व्यापमं घोटाले पर कांग्रेस और वामदलों के सदस्यों ने पोस्टर, तख्तियां लिये अध्यक्ष के आसन के समीप आकर नारेबाजी की।
संसद का मानसून सत्र शुरू होते ही ललित मोदी और व्यापमं मामलों को लेकर कांग्रेस और वामदलों के सदस्यों ने काफी हंगामा और नारेबाजी की।
राज्यसभा ने मशहूर पत्रकार एचके दुआ और जानेमाने अर्थशास्त्री अशोक गांगुली सहित तीन सदस्यों को मानसून सत्र के अंतिम दिन विदाई दी जिनका कार्यकाल कुछ महीनों में पूरा होने वाला है।
लोकसभा में जगदम्बिका पाल ने उठाया राधे मां का मुद्दा
विवादित राधे मां सहित स्वयंभू संतों का मुद्दा आज लोकसभा में उठा और भाजपा सदस्य ने लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ करने वाले ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
मुलायम ने लोकसभा अध्यक्ष को सुझाव दिया कि वह सभी दलों की बैठक बुलाकर समाधान निकालें, लेकिन इसको कांग्रेस का समर्थन नहीं मिला और सोनिया गांधी को ‘ना’ कहते सुना गया।
मनसे प्रमुख राज ठाकरे की निंदा करते हुए राज्य के राजस्व मंत्री एकनाथ खडसे ने आज कहा कि महाराष्ट्र में हर किसी को पता है कि ‘तीखे’ और ‘भड़काऊ’ बयान’ देने का किसका अतीत रहा है।
जंतर मंतर पर किसानों के मुद्दे को लेकर प्रदर्शन कर रहे पूर्व आप नेता योगेन्द्र यादव और उनके स्वराज अभियान के 85 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है।
राज्यसभा में सदन के नेता अरुण जेटली द्वारा कार्यवाही के संचालन के तरीके पर सवाल उठाए जाने के एक दिन बाद उपसभापति पीजे कुरियन ने आज कहा कि आसन निष्पक्ष है।
शिवसेना ने आज कहा कि इस बात पर एक बार में यह निर्णय हो जाना चाहिए कि आतंकवादियों की खबरों को कितनी जगह देनी चाहिए और क्या टीआरपी को बढ़ाने के लिए ऐसा करना उचित है?
भाजपा सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने केंद्र की अपनी ही पार्टी की सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि केंद्र सरकार भी हिमाचल मामले में पर्याप्त ध्यान नहीं दे रही है।
झारखंड के मुख्यमंत्री ने दो-दो लाख के मुआवजे की घोषणा की
झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास ने देवघर में आज सुबह मची भगदड़ में मारे गये लोगों के परिजन को दो-दो लाख रूपया मुआवजा देने की घोषणा की है।
चंद्रबाबू नायडू ने आज कहा कि उन्होंने इस मुद्दे पर और पिछले साल विभाजन के दौरान राज्य से किए गए अन्य वादों के बारे में चर्चा करने के लिए प्रधानमंत्री से समय मांगा है।
राहुल ने आज कहा कि कांग्रेस तभी संसद में कामकाज चलाने की अनुमति देगी जब सुषमा स्वराज आईपीएल के पूर्व आयुक्त ललित मोदी के साथ अपने वित्तीय लेनदेन का खुलासा करेंगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के देवघर जिले में मंदिर परिसर में आज भगदड़ मचने से लोगों की मौत पर दुःख व्यक्त किया।
झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास ने देवघर में भगदड़ मचने से 11 लोगों के मारे जाने पर आज गहरा शोक प्रकट किया।
योजनाओं को गतिशील बनाने और विपक्ष पर संसद को ठप कर उनमें बाधा डालने का आरोप लगा रही है, वहीं प्रायः प्रत्येक राज्य केंद्र से और अधिक विकास के लिए सहायता की अपेक्षा प्रगट कर रही है तथा जहां वह विकास कार्यों में पिछड़ रही है−जैसे उत्तर प्रदेश−तो उसका ठीकरा केंद्रीय सरकार के सिर पर फोड़ने का कोई अवसर जाने नहीं देती। उसका आरोप है कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री दोनों ही इस राज्य से हैं तथा सबसे अधिक सांसद चुनाव कर जो उत्तर प्रदेश देश को राजनीतिक दिशा प्रदान करता है, उसकी बदले की भावना से सबसे ज्यादा उपेक्षा हो रही है। जिस तरह से केंद्रीय उपेक्षा का ढोल पीटना शुरू हो गया वह अमला चुनाव आने तक इतना कनफोड़वा हो जायेगा कि लोगों को ढोल में पोल अपने आप समझ में आने लगेगा। क्योंकि केवल अनुबंध के मसविरे पर सहमति या फिर अपने ही आवास पर प्रतिदिन शिलारोपड़ में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को भी पीछे छोड़ देने की हकीकत से लोगों को अब गुमराह कर पाना संभव नहीं होगा।
P 2
स्वतंत्रता बनाम स्वछंदता (सम्पादकीय )
स्वतंत्रता बनाम स्वछंदता (सम्पादकीय )
धोतियों पर 'खुदीराम' लिखने लगे थे बंगाल के जुलाहे
स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में खुदीराम बोस एक ऐसा नाम है जो देशवासियों को सदा देशभक्ति की प्रेरणा देता रहेगा। इस नवयुवक ने मात्र 19 वर्ष की आयु में ही देश के लिए अपना बलिदान दे दिया था। तीन दिसंबर 1889 को पश्चिम बंगाल के मेदनीपुर में जन्मे खुदीराम ने स्वतंत्रता संग्राम में शामिल होने की उत्कंठा के चलते नौवीं कक्षा के बाद ही पढ़ाई छोड़ दी थी। खुदीराम स्वदेशी आंदोलन में कूद गए और क्रन्तिकारी संगठन पार्टी का सदस्य बनकर वंदे मातरम् पत्रक वितरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सन 1905 में बंगाल विभाजन के विरोध में भड़के आंदोलन में खुदीराम बोस ने बढ़−चढ़ कर भाग लिया। अंग्रेजों ने 28 फरवरी 1906 को उन्हें बंदी बना लिया किन्तु वह कैद से भाग निकले। दो माह बाद वह फिर से पकड़े गए।
"भारत या इंडिया" चिंतन और शैली के स्तर पर देखें। भारत की सोच, धन गया कुछ नहीं गया, स्वस्थ गया कुछ गया, चरित्र गया सब कुछ गया।" इंडिया की सोच, धन बटोरने के लिए चरित्र भी बिक जाये, तो भी सब कुछ मिल गया। भारत के लिए विश्व एक परिवार था, पाश्चात्य इंडिया के लिए एक बाजार है। भारत का अर्थ है प्रकृति से समन्वय; इंडिया का अर्थ है व्यक्ति व प्रकृति का शोषण। नर नारी जीवन की गाड़ी के वो दो पहिये हैं, भारत ने जिन्हे सिखाया परस्पर समन्वय तथा इंडिया ने प्रतिस्पर्धा। टकराव सामाजिक विखंडन। तथा श्रेष्ठ संस्कृति को अपसंस्कृति में बदल, विश्व गुरु को निकृष्ट कर दिया। यही है मैकालेवादी आधुनिक इंडिया और यही है 6 दशक का भारत निर्माण ? राष्ट्र निर्माण से ही भविष्य निर्माण की नीव बनती है। आओ चलें, इस इंडिया से आधुनिक भारत के वास्तविक निर्माण की ओर -युगदर्पण के संग। -तिलक
"आधुनिक भारत का वास्तविक निर्माण जड़ों से जुड़ने व प्रकृति समन्वय में निहित है पश्चात्यकरण में नहीं।"
युगदर्पण 14 वर्ष से सतत संघर्षरत। नकारात्मक बिकाऊ मैकालेवादी, शर्मनिरपेक्ष मीडिया का एक मात्र सकारात्मक, व्यापक, "राष्ट्र वादी मीडिया" विकल्प का सार्थक संकल्प -युगदर्पण मीडिया समूह YDMS 2010, 0n net मात्र 4 वर्ष में उस व्यापकता विविधता दर्शाते 30 ब्लॉग, रेडिफ, फेसबुक में 10 समूह 7 पेज, ट्वीटर, 5 ऑनलाइन चैनल 60 से अधिक देशों में अपनी पहचान बना चुके हैं।
स्वतंत्रता बनाम स्वछंदता (सम्पादकीय )
धोतियों पर 'खुदीराम' लिखने लगे थे बंगाल के जुलाहे
19 वर्षीय अमर शहीद खुदीराम बोस अपने क्रांतिकारी तेवरों के चलते बहुत लोकप्रिय थे। उन्हें फांसी होने के बाद बंगाल के जुलाहे ऐसी धोतियाँ बुनने लगे जिनकी किनारी पर खुदीराम लिखा होता था।
स्वतंत्रता के आरम्भिक काल में कांग्रेस शासन तथा उनके लिखे संविधान को राष्ट्र का विधान, उनके आरोप अनुसार राष्ट्रवाद को कटघरे में खड़ा करने की प्रथा ने राष्ट्र द्रोह की शर्मनिरपेक्ष सोच 3 पीढ़ियों तक देश में फैलाई गई। वर्तमान में राष्ट्र द्रोह की शर्मनिरपेक्ष सोच आतंकियों का समर्थन करती है शर्मनिरपेक्ष मीडिया को गुण गाते साथ पाते हैं। आज का वैचारिक विखंडन उसी शर्मनिरपेक्षता का दुष्परिणाम है।
विगत चार दशकों से आये दिन घटने वाली विघटनकारी, आतंक अथवा अन्य अपराधिक घटनाएँ मात्र अपराधिक घटनाएँ नहीं हैं। ये शर्मनिरपेक्ष सोच और व्यवस्था से उपजी विकृतियां हैं। जिस शर्मनिरपेक्ष सोच के अंतर्गत सत्ता और बिकाऊ मीडिया की नकारात्मक शक्तियों की अनेक वर्षों सांठ गांठ रही, उसे पराजित करने का अब समय आ गया है। शर्मनिरपेक्ष, सत्ता से पराजित हो चुके किन्तु शर्मनिरपेक्ष सोच अभी भी तंत्र व मीडिया में प्रभावी है।
स्वतंत्रता है अपने उज्जवल भविष्य के सपने बुनने की, किन्तु अपने स्वार्थ हित किसी के सपने ध्वस्त करने की नहीं। तो स्वतंत्रता है राष्ट्र निर्माण के लिए उचित अवसर पाने की, स्वार्थवश अवसर पाकर उच्छृंकलता पूर्वक राष्ट्र को ध्वस्त करने की स्वछंदता नहीं।
यही समझने हेतु तंत्र व मीडिया में प्रभावी शर्मनिरपेक्ष सोच को पराजित करने की आवश्यकता है।
(प्रेरक जीवन यात्रा 3 दिसंबर 1889 से 11 अगस्त 1908) स्वतंत्रता के आरम्भिक काल में कांग्रेस शासन तथा उनके लिखे संविधान को राष्ट्र का विधान, उनके आरोप अनुसार राष्ट्रवाद को कटघरे में खड़ा करने की प्रथा ने राष्ट्र द्रोह की शर्मनिरपेक्ष सोच 3 पीढ़ियों तक देश में फैलाई गई। वर्तमान में राष्ट्र द्रोह की शर्मनिरपेक्ष सोच आतंकियों का समर्थन करती है शर्मनिरपेक्ष मीडिया को गुण गाते साथ पाते हैं। आज का वैचारिक विखंडन उसी शर्मनिरपेक्षता का दुष्परिणाम है।
विगत चार दशकों से आये दिन घटने वाली विघटनकारी, आतंक अथवा अन्य अपराधिक घटनाएँ मात्र अपराधिक घटनाएँ नहीं हैं। ये शर्मनिरपेक्ष सोच और व्यवस्था से उपजी विकृतियां हैं। जिस शर्मनिरपेक्ष सोच के अंतर्गत सत्ता और बिकाऊ मीडिया की नकारात्मक शक्तियों की अनेक वर्षों सांठ गांठ रही, उसे पराजित करने का अब समय आ गया है। शर्मनिरपेक्ष, सत्ता से पराजित हो चुके किन्तु शर्मनिरपेक्ष सोच अभी भी तंत्र व मीडिया में प्रभावी है।
स्वतंत्रता है अपने उज्जवल भविष्य के सपने बुनने की, किन्तु अपने स्वार्थ हित किसी के सपने ध्वस्त करने की नहीं। तो स्वतंत्रता है राष्ट्र निर्माण के लिए उचित अवसर पाने की, स्वार्थवश अवसर पाकर उच्छृंकलता पूर्वक राष्ट्र को ध्वस्त करने की स्वछंदता नहीं।
यही समझने हेतु तंत्र व मीडिया में प्रभावी शर्मनिरपेक्ष सोच को पराजित करने की आवश्यकता है।
सरकार ने उन्हें आजादी की राह से भटकाने का प्रयास किया किन्तु इस युवक के निश्चय और साहस पर कोई अंतर नहीं पड़ा। अंततः 16 मई 1906 को उन्हें रिहा कर दिया गया। इतिहासवेत्ता शिरोल के अनुसार खुदीराम बंगाल ही नहीं बल्कि पूरे देश में अत्यधिक लोकप्रिय थे, जिनके बलिदान के बाद नवयुवकों में देशभक्ति की तीव्र उमंग पैदा हो गई थी। छह दिसंबर 1907 को खुदीराम ने नारायणगढ़ रेलवे स्टेशन पर बंगाल के तत्कालीन गवर्नर की विशेष गाड़ी पर हमला किया किन्तु वह बाल−बाल बच गया।
खुदीराम ने 1908 में दो अंग्रेज अधिकारियों वाट्सन और पैम्फायल्ट फुलर पर हमला किया किन्तु वे भी बच निकले। वह मुजफ्फरपुर के सेशन जज किंग्सफोर्ड से अति रुष्ट थे जिसने क्रांतिकारियों को कठोर दंड दिया था। उन्होंने अपने साथी प्रफुल्ल चंद्र चाकी के साथ मिलकर सेशन जज से प्रतिशोध लेने की ठानी। दोनों मुजफ्फरपुर आए और 30 अप्रैल 1908 को जज की गाड़ी पर बम से हमला किया किन्तु उस समय इस गाड़ी में जज की जगह दो यूरोपीय महिलाएं सवार थीं।
किंग्सफोर्ड के धोखे में दोनों महिलाएं मारी गईं जिसका खुदीराम और चाकी को बहुत दुःख हुआ। पुलिस उनके पीछे लग गई और वैनी रेलवे स्टेशन पर उन्हें घेर लिया। अपने को घिरा देख प्रफुल्ल चंद्र चाकी ने स्वयं को गोली मारकर बलि दे दी जबकि खुदीराम पकड़े गए। 11 अगस्त 1908 को उन्हें मुजफ्फरपुर जेल में फांसी दे दी गई। फांसी के समय उनकी आयु मात्र 19 वर्ष थी। इतिहासवेत्ता शिरोल के अनुसार फांसी के बाद खुदीराम इतने लोकप्रिय हो गए कि बंगाल के जुलाहे ऐसी धोती बुनने लगे जिनकी किनारी पर खुदीराम लिखा होता था। राष्ट्रवादियों ने शोक मनाया और विद्यार्थियों ने कई दिनों तक स्कूल−कॉलेजों का बहिष्कार किया।
"आधुनिक भारत का वास्तविक निर्माण जड़ों से जुड़ने व प्रकृति समन्वय में निहित है पश्चात्यकरण में नहीं।"
युगदर्पण 14 वर्ष से सतत संघर्षरत। नकारात्मक बिकाऊ मैकालेवादी, शर्मनिरपेक्ष मीडिया का एक मात्र सकारात्मक, व्यापक, "राष्ट्र वादी मीडिया" विकल्प का सार्थक संकल्प -युगदर्पण मीडिया समूह YDMS 2010, 0n net मात्र 4 वर्ष में उस व्यापकता विविधता दर्शाते 30 ब्लॉग, रेडिफ, फेसबुक में 10 समूह 7 पेज, ट्वीटर, 5 ऑनलाइन चैनल 60 से अधिक देशों में अपनी पहचान बना चुके हैं।
राजनाथ सिंह 'सूर्य'
04 अगस्त 2015 लखनऊ
निर्वाचकों का दायरा जितना छोटा होता जाता है उतना ही उन तत्वों का प्रभाव बढ़ता जाता है जिसे हम भ्रष्ट मानते हैं। जाति, सम्प्रदाय नशीले पदार्थों का उपयोग, धन का वितरण तो आम बात हो चुकी है। जाति और संप्रदाय में भी विभक्तियां हो जाती हैं। विधान सभाओं के जो निर्वाचन इस और अगले वर्ष होने वाले हैं, विशेषकर, बिहार और उत्तर प्रदेश जब उनकी संभावनाओं का अनुमान लगाया जाता है तो संभवतः उन्हीं कारणों से उसमें जातीय समीकरण को सबसे अधिक प्रभावकारी माना जाता है। लोकसभा चुनाव के समय नरेंद्र मोदी ने विकास को मुख्य मुद्दा बनाया था। यह मुद्दा सभी प्रकार की उन विभक्तियों पर हावी हो गया था जो लोकतंत्र को भ्रष्ट करती हैं। लोकसभा चुनावों के बाद होने वाले विधानसभा चुनावों में भी भारतीय जनता पार्टी ने इसी को मुद्दा बनाया था और आगे आने वाले विधानसभा चुनाव में भी उसका यही मुद्दा बना रहने वाला है।
बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लालू यादव के बीच यदि सामंजस्य बैठ गया तो यह माना जा रहा है कि उससे जो जातीय और सांप्रदायिक ध्रुवीकरण होगा, वह भाजपा के विकास के मुद्दे पर भारी पड़ेगा। इस आकलन में वस्तुस्थिति के संज्ञान की पैठ कितनी है, यह तो चुनाव परिणाम आने पर पता चलेगा, लेकिन इस समय देश को जो माहौल है, उससे यह स्पष्ट होता है कि लोकसभा चुनाव के समय नरेंद्र मोदी ने विकास के जिस मुद्दे को केंद्र बनाया था, अब कोई भी चुनाव हो−पंचायत से लेकर लोकसभा तक−विकास के मुद्दे की अवहेलना नहीं की जा सकती। योजनाओं को गतिशील बनाने और विपक्ष पर संसद को ठप कर उनमें बाधा डालने का आरोप लगा रही है, वहीं प्रायः प्रत्येक राज्य केंद्र से और अधिक विकास के लिए सहायता की अपेक्षा प्रगट कर रही है तथा जहां वह विकास कार्यों में पिछड़ रही है−जैसे उत्तर प्रदेश−तो उसका ठीकरा केंद्रीय सरकार के सिर पर फोड़ने का कोई अवसर जाने नहीं देती। उसका आरोप है कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री दोनों ही इस राज्य से हैं तथा सबसे अधिक सांसद चुनाव कर जो उत्तर प्रदेश देश को राजनीतिक दिशा प्रदान करता है, उसकी बदले की भावना से सबसे ज्यादा उपेक्षा हो रही है। जिस तरह से केंद्रीय उपेक्षा का ढोल पीटना शुरू हो गया वह अमला चुनाव आने तक इतना कनफोड़वा हो जायेगा कि लोगों को ढोल में पोल अपने आप समझ में आने लगेगा। क्योंकि केवल अनुबंध के मसविरे पर सहमति या फिर अपने ही आवास पर प्रतिदिन शिलारोपड़ में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को भी पीछे छोड़ देने की हकीकत से लोगों को अब गुमराह कर पाना संभव नहीं होगा।
जातीयता और सांप्रदायिकता के ध्रुवीकरण के लिए बिहार और उत्तर प्रदेश की ''ख्याति'' बहुत पुरानी है। भारत विभाजन को इन दोनों राज्यों में हुए सांप्रदायिक ध्रुवीकरण ने अंजाम दिया है और गरीबों, मजदूरों के आंदोलनों को साम्यवाद या समाजवाद के नाम पर इन दोनों ही राज्यों में जातीय ध्रुवीकरण में पूर्णतः परिवर्तित किया जा चुका है। साम्यवादी अस्तित्व तो अब कार्यालय के नाम तक ही सीमित रह गया है, लेकिन समाजवादी का बिहार और उत्तर प्रदेश में−नग्न स्वरूप−जातिवाद से भी संकुचित होकर परिवार तक सीमित हो गया है उसने इन ''क्रांतिकारी'' पहचान के नामों की स्मृति भी शेष नहीं रहने दी है। बिहार में लालू यादव की राजनीति अब बेटे−बेटियों में सिमट गई है, पत्नी राबड़ी देवी को दस वर्ष तक ''मुख्यमंत्री'' बनाए रखने की सफलता के बाद चारा घोटाला कांड में दंडित होकर कोई भी चुनाव लड़ने के अयोग्य हो चुकने के बाद उनको यदि फिर से कहीं से रोशनी नजर आ रही है तो अपने ''जंगलराज'' के खिलाफ सबसे सशक्त आवाज उठाने वाले नीतीश कुमार का सत्ता में लौटने का आकलन कर उनके और कांग्रेस के साथ प्रस्तावित गठबंधन से मतों के ध्रुवीकरण में।
'समाजवादी' मुलायम सिंह यादव अपने पुत्र को विरासत सौंपने और संसद में परिवार भर तक सीमित हो जाने के बावजूद लालू और नीतीश पर दूर से इसलिए हाथ रखे हुए हैं क्योंकि उन्हें उत्तर प्रदेश में इस बार भाजपा से ही खतरा है। लोकसभा चुनाव में भाजपा ने उत्तर प्रदेश से 73 (दो अपना दल सहित) सीटें जीतकर जो स्थान बनाया था उससे ग्रसित होने से बचने के लिए व भाजपा के विजय रथ को बिहार में रोकने के प्रति आशान्वित हैं। जिस मंडलवाद से उभार पाकर सत्ता में आने का इन्हें अवसर मिला था, जातिगत जनगणना के आंकड़े प्रकाशित करने के रूप में उसका पुनः लाभ पाने की अपेक्षा पूरी हो सकती थी, यदि मंडल आयोग की संस्तुति के अनुरूप अपने शासन के दौरान काम किया होता। आचरण में पहले जाति को प्रधानता प्रदान की और अब वह परिवार में सीमित हो गया है।
भारतीय जनता पार्टी को इन नारों का सहारा लेने वाले नहीं रोक सकते क्योंकि नकाब के पीछे का चेहरा सामने आ गया है। भाजपा का विजय रथ रुक सकता है तो भाजपा द्वारा ही। यदि वह स्थानीय परिस्थिति और विकास का अभिलाषा में सामंजस्य नहीं बैठा पायी। लालू यादव ने नीतीश कुमार को समर्थन देना ''विषपान'' के समान माना है तो नीतीश ने भी उन्हें ''भुजंग'' भाई जान बना दिया है। सार्वजनिक रूप से गलबहियां करने वाले इन लोगों के मन में क्या है, यह अपने आप फूट पड़ रहा है। जैसे बाढ़ आने पर सांप और नेवला एक ही डाल पर बसेरा बना लेते हैं और बाढ़ उतरने पर फिर कटाकट शुरू हो जाती है। वैसा ही नीतीश और लालू के संबन्धों का नहीं होगा इसकी क्या गारंटी है। नीतीश का बिहार विकास का नारा और लालू का ''सांप्रदायिकता'' के खिलाफ एकजुटता का आह्वान मात्र छलावा भर है क्या? विकास के नारों में नहीं, धरती पर उतारने वालों को अवाम पहला स्थान देने की मानसिकता बना चुकी है।
(लेखक भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व राज्यसभा सदस्य हैं- संपादक)।
आतंकवादियों के सहयोग से कश्मीरियों को परहेज नहीं?
आतंकवादियों के सहयोग से कश्मीरियों को परहेज नहीं?
P3
* मेला दर्पण * * स्वास्थ्य दर्पण * रेल दर्पण
अर्थव्यवस्था में सुस्ती जैसे कारणों से इस साल रेल यात्रियों अनारक्षित श्रेणी में 4-5 % कमी आई है जबकि आरक्षित श्रेणी में यात्रियों की संख्या बढ़ी है। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आज यह जानकारी दी। उत्तर रेलवे के सहायक महाप्रबंधक एस के अग्रवाल के अनुसार, ‘‘यदि कारोबार घटेगा तो निश्चित रूप से लोग यात्रा कम करेंगे।
* रक्षा दर्पण
पाक सैनिकों ने पुंछ में भारतीय चौकियों पर बरसाये गोले
* कृषि दर्पण
सरकार ने गेहूं पर आज सीमाशुल्क अधिनियम 1962 की धारा 159 के तहत 10 प्रतिशत आयात शुल्क लगाने की घोषणा की जो मार्च 2016 तक लागू रहेगी। इससे इस जिंस के आयात पर अंकुश लगने तथा भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के गोदामों में पड़े अपेक्षाकृत हल्की गुणवत्ता वाले गेहूं की निकासी तेज होने की उम्मीद है। वित्त मंत्री ने इस संबंध में जारी अधिसूचना की एक प्रति लोकसभा के पटल पर प्रस्तुत की। जेटली ने बताया कि यह अधिसूचना आज (सात अगस्त को) ही जारी की गयी है।
* अर्थ दर्पण
आर्थिक स्थिति सुधार रही है, ब्याज दरें भी घटेंगी: जेटली
आरपी संजीव गोयनका समूह की प्रमुख कंपनी सीईएससी लिमिटेड ने 2015-16 के लिए औसत शुल्क अपरिवर्तित रखा।
प्रमुख आर्थिक सुधारों के पटरी से उतरने के दुष्प्रचार से आशंकित विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने बीते पखवाड़े में भारतीय पूंजी बाजार से 800 करोड़ रुपये से अधिक की निकासी की।
खुदरा निवेशकों द्वारा बड़े पैमाने पर निवेश के चलते इक्विटी म्यूचुअल फंडों की परिसंपत्तियों का आधार जुलाई के आखिर में बढ़कर लगभग 4 लाख करोड़ रुपये हो गया।
खुदरा निवेशकों द्वारा बड़े पैमाने पर निवेश के चलते इक्विटी म्यूचुअल फंडों की परिसंपत्तियों का आधार जुलाई के आखिर में बढ़कर लगभग 4 लाख करोड़ रुपये हो गया।
* उद्योग दर्पण
आईएलएंडएफएस ट्रांसपोर्टेशन की इकाई ने झारखंड के साथ करार किया

गूगल के नए सीईओ के नाते भारतीय मूल के सुंदर पिचई उन दर्जनभर सीईओ की जमात में शामिल हो गए हैं जो करीब 400 अरब डॉलर के सामूहिक कारोबार वाली बहुराष्ट्रीय कंपनियों के शीर्ष पदों पर आसीन हैं।
सरकार ने केरोसिन पर सब्सिडी भुगतान 12 रुपए प्रति लीटर और घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर पर 18 रुपये प्रति किलो तय की है।
आईएलएंडएफएस ट्रांसपोर्टेशन नेटवर्क्स ने आज कहा कि उसकी अनुषंगी ने 587.60 करोड़़ रुपये की अनुमानित लागत से रांची रिंग रोड को छह लेन का बनाने के लिए झारखंड सरकार के साथ एक रियायती समझौते पर हस्ताक्षर किया है।
उत्तम गल्वा समूह की कंपनी श्री उत्तम स्टील एंड पावर और प्रमुख कोरियाई इस्पात कंपनी पोस्को ने महाराष्ट्र में एकीकृत इस्पात संयंत्र की स्थापना के लिए व्यावहार्यता अध्ययन कराने के संबंध में आपस में एक समझौता किया है।
बिड़ला कारपोरेशन ने आज कहा कि वह लाफार्ज इंडिया से उसकी दो सीमेंट इकाइयों का अधिग्रहण करेगी जिनकी क्षमता 51.5 लाख टन सालाना है।
* श्रमिक दर्पण
भारतीय मूल के सुंदर पिचई पुनर्गठित गूगल के नए सीईओगूगल के नए सीईओ के नाते भारतीय मूल के सुंदर पिचई उन दर्जनभर सीईओ की जमात में शामिल हो गए हैं जो करीब 400 अरब डॉलर के सामूहिक कारोबार वाली बहुराष्ट्रीय कंपनियों के शीर्ष पदों पर आसीन हैं।
सरकार ने सार्वजनिक उपक्रमों की हिस्सेदारी बिक्री के लिए बैंकरों की नियुक्ति की प्रक्रिया रद्द कर दी है। कमजोर प्रतिक्रिया की वजह से सरकार ने यह कदम उठाया है।
* उपभोग्ता दर्पण
केरोसिन सब्सिडी 12 रुपए लीटर, एलपीजी सब्सिडी 18 रुपए किलो
अमेरिकी खाद्य नियामक ने कहा मैगी में सीसे की मात्रा स्वीकार्य स्तर पर भारत में नेस्ले के मैगी नूडल्स पर प्रतिबंध जारी रहने के बीच अमेरिकी खाद्य एवं दवा प्रशासन (यूएसएफडीए) ने कहा कि उसके परीक्षण में इस लोकप्रिय खाद्य पदार्थ में सीसा की मात्रा अमेरिकी उपभोक्ताओं के लिए स्वीकार्य स्तर पर पाई गई है।
सरकार के 640 करोड़ के मुआवजा दावे का बचाव कर लेंगे: नेस्ले
सरकार के 640 करोड़ के मुआवजा दावे का बचाव कर लेंगे: नेस्ले
नेस्ले इंडिया ने उम्मीद जताई है कि वह सरकार द्वारा उसके खिलाफ एनसीडीआरसी में किए गए 640 करोड़ रुपये के मुआवजे के दावे का बचाव कर पाएगी।
एमटीएस ने नौ सर्कलों में ‘ओपन वेब डेटा प्लान’ पेश किया
वर्ष 2019 तक 42 मेगा फूडपार्क परिचालन में आएंगे: केंद्र
नेट निरपेक्षता को लेकर जारी बहस के बीच सिस्तेमा श्याम टेलीसर्विसेज (एसएसटीएल) ने आज अपने ग्राहकों के लिए मुक्त वेब डेटा प्लान पेश किया।
निसान ने डाटसन गो का विशेष संस्करण पेश किया
निसान ने डाटसन गो का विशेष संस्करण पेश किया
निसान मोटर इंडिया ने आज अपने एमपीवी डाटसन गो का विशेष त्योहारी संस्करण आज पेश किया जिसकी दिल्ली शोरूम कीमत 4.1 लाख रुपये है। कंपनी ने एक बयान में यह बात कही।
*विश्व व्या दर्पण
शियोमी ने भारत में पहले संयंत्र के लिए फॉक्सकॉन के साथ करार किया
मेक इन इंडिया कार्यक्रम को और मजबूती देते हुए चीन की मोबाइल हैंडसेट कंपनी शियोमी ने यहां अपनी विनिर्माण इकाई स्थापित करने के लिए ताइवान की इलेक्ट्रानिक विनिर्माता फॉक्सकॉन के साथ भागीदारी की है।
ऑस्ट्रेलियाई खान परियोजना: अडाणी, स्टैंडर्ड चार्टर्ड के बीच संबंध टूटे
ब्रिटेन की प्रमुख तेल कंपनी केयर्न एनर्जी ने सरकार के साथ अपने कर विवाद के शीघ्र निपटान पर जोर देते हुए कहा है कि उक्त मुद्दे के त्वरित न्यायिक निपटान से उन निवेशकों का भरोसा बहाल करने में मदद मिलेगी।
* तथ्य कथ्य दर्पण
पिचई ने दुनिया भर से मिली शुभकामनाओं पर आभार जताया
बीते वित्त वर्ष में बीएसएनएल के दो करोड़ ग्राहक टूटे
निजी कंपनियों की आक्रामक विपणन नीतियों के बीच कवरेज व सेवा गुणवत्ता जैसे मुद्दों के चलते बीते वित्त वर्ष के दौरान सार्वजनिक दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल के लगभग दो करोड़ ग्राहक टूट गए।
सेंसेक्स की शीर्ष दस में से पांच कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) बीते सप्ताह कुल मिलाकर 54,467.41 करोड़ रुपये घट गया।
विदेशी उपग्रहों के प्रक्षेपण से भारत को मिले 4.6 करोड़़ यूरो
सरकार ने आज बताया कि जनवरी 2014 से जुलाई 2015 के बीच इसरो के प्रक्षेपण यान से 10 विदेशी उपग्रह अंतरिक्ष में भेजे गए जिससे 4.6 करोड़़ यूरो की विदेशी मुद्रा अर्जित की गयी।
देश की सबसे बड़ी पेट्रोलियम कंपनी, इंडियन आयल कारपोरेशन का जून तिमाही मुनाफा रिफाइनिंग मार्जिन बढ़ने से दोगुना होकर 6,436 करोड़़ रुपए हो गया।
युआन में तीसरे दिन भी गिरावट, डॉलर के मुकाबले 1.1 प्रतिशत गिरा
चीन की मुद्रा में आज लगातार तीसरे दिन तेज गिरावट जारी रही जिससे बाजार में घबराहट रही। आज इसमें डॉलर के मुकाबले 1.1 प्रतिशत की और गिरावट आ गई।
बीपीओ सेवा प्रदाता हिंदुजा ग्लोबल साल्यूशंस को 30 जून 2015 को समाप्त तिमाही के दौरान 16.16 करोड़़ रुपए का मुनाफा हुआ जबकि बिक्री 738.82 करोड़़ रुपए रही।
पीसी ज्वैलर का मुनाफा जून 2015 को समाप्त पहली तिमाही के दौरान 18.50 प्रतिशत बढ़कर 82.47 करोड़़ रुपए हो गया। कंपनी को पिछले साल की इसी अवधि में 69.59 करोड़़ रुपए का मुनाफा हुआ था।
बैंक ऑफ महाराष्ट्र का मुनाफा 30 जून 2015 को समाप्त तिमाही के दौरान 49.55 प्रतिशत घटकर 59.44 करोड़़ रुपए रह गया। बैंक का मुनाफा एनपीए बढ़ने और ज्यादा प्रावधान से प्रभावित हुआ।
चीन की कंप्यूटर कंपनी लेनोवो ने आज कहा कि वह 3000 से अधिक छंटनियां करेगी। कंपनी ने पहली तिमाही में अपने मुनाफा आधे से भी कम रह जाने के बीच यह घोषणा की है।
जमीन जायदाद के विकास से जुड़ी डीएलएफ ने गैर-परिवर्तनीय बांड जारी कर 1,000 करोड़़ रुपये जुटाया है। सूत्रों ने कहा कि 1,000 करोड़़ रुपये मूल्य का गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर्स (एनसीडी) जारी करने का काम पूरा हुआ।
भारत सहित दुनिया की तमाम अर्थव्यवस्थाओं को चीन की मुद्रा युआन के अवमूल्यन पर अवश्य गौर करना चाहिये। चीन का यह कदम अर्थव्यवस्था और निर्यात में आ रही नरमी से बचने के लिये उठाया गया है।
रुपया लगातार पांचवें सत्र में गिरावट का रुख बरकरार रखते हुए डॉलर के मुकाबले और 48 पैसे टूटकर 64.67 पर आ गया। ऐसा सितंबर 2013 के बाद पहली बार हुआ है।
पहली तिमाही में सुस्त बिक्री के ऊपरांत दूसरी तिमाही में भारत में स्मार्टफोन की बिक्री 44 प्रतिशत बढ़कर 2.65 करोड़़ इकाइयों की रही।
घरेलू बाजार में कारों की बिक्री जुलाई माह में 17.47 प्रतिशत बढ़कर 1,62,022 इकाई हो गई जो पिछले साल के इसी माह में 1,37,922 इकाई थी।
भारत और चीन जैसे उभरते देशों में मोबाइल बैंकिंग में उल्लेखनीय तेजी दर्ज की गई है और अगले चार साल में मोबाइल से बैंकिंग लेनदेन करने वाले लोगों की संख्या दोगुनी होने की उम्मीद है।
दवा बनाने वाली कंपनी वॉकहार्ट का एकीकृत मुनाफा 30 जून 2015 को समाप्त तिमाही के दौरान पांच गुना से अधिक बढ़कर 114.20 करोड़़ रुपए हो गया।
*राफेल सौदा: फ्रांस ने ऑफसेट क्लॉज की मांग खारिज कीदक्षिण आस्ट्रेलिया स्वच्छ गंगा अभियान में भारत की मदद करने को इच्छुक
SVD
P4
* दिल्ली दर्पण
अपने मुफ्त वाईफाई सुविधा के वादे को पूरा करने के करीब पहुंच रही दिल्ली सरकार ने इसके तहत एक महीने में एक जीबी (गीगा बाइट) तक इंटरनेट मुफ्त प्रयोग करने का प्रस्ताव किया है।
* दिल्ली दर्पण
घरों में नौकरी-चाकरी करने वालों के हितों के संरक्षण के लिए सरकार राष्ट्रीय नीति तैयार कर रही है जिसमें पूर्णकालिक घरेलू सहायक-सहायिकाओं का न्यूनतम वेतन 9,000 रखने का प्रस्ताव है।
जामिया मिलिया इस्लामिया के छात्रावासों में रहने वाली लड़कियों के लिए देर रात में आने-जाने को लेकर इजाजत लेने संबंधी नयी व्यवस्था लागू किए जाने से छात्रों के एक वर्ग में नाराजगी है।
* देश प्रदेश दर्पण
* हिमखंड,
पाकने एलओसी के पास की बस्तियों को बनाया निशाना * हिमखंड,
पाकिस्तान ने संघर्षविराम का उल्लंघन कर नियंत्रण रेखा के पास जम्मू, राजौरी और पुंछ जिलों के असैन्य इलाकों और कई भारतीय चौकियों पर गोलियां,120 एमएम और 82 एमएम के मोर्टार दागते हुए संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। जिस पर सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की।
- पुलवामा में उग्रवादियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का अभियान जारी
सुरक्षा बलों द्वारा उग्रवादियों को खदेड़ने के लिए दक्षिण कश्मीर में चलाया गया अभियान आज सुबह फिर शुरू किया गया। अधिकारी ने यह जानकारी दी।
-
एक मस्जिद के नजदीक आज एक ग्रेनेड विस्फोट में 10 लोग घायल हो गए, जबकि हिज्बुल मुजाहिदीन के एक आतंकवादी के घर के बाहर एक अन्य विस्फोटक का पता चला।
- अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना
-
अमरनाथ के पवित्र गुफा मंदिर के लिए आज 85 श्रद्धालुओं का एक जत्था भगवती नगर आधार शिविर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रवाना हुआ। जम्मू से 98 तीर्थयात्रियों का जत्था, पहले 673, 47 व 123 श्रद्धालुओं के जत्थे ने प्रस्थान किया।
- आज का जत्था रविवार शाम पहलगाम और बालताल पहुंचेगा। गत रविवार तक तीन लाख 47 हजार 336 श्रद्धालु पवित्र गुफा में भगवान शिव की पूजा अर्चना कर चुके हैं।
- मध्य कश्मीर के गंदेरबाल में बाजार में विस्फोटक मिला
- मध्य कश्मीर के गंदेरबाल जिले में बाजार में विस्फोटक पाया गया है। समय रहते इस विस्फोटक का पता लग जाने से एक बड़ा हादसा टल गया।
- पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस को ध्यान में रखते हुए कानून और व्यवस्था बिगड़ने की आशंका के मद्देनजर सरकार ने आज श्रीनगर के कई इलाकों में पाबंदी लगा दी गई।
- हरियाणा, पंजाब,
- स्वतंत्रता दिवस से पहले लुधियाना के सिविल लाइन्स इलाके में एक स्कूल के चहारदीवारी के नजदीक 265 कारतूस बरामद किये गये हैं।
- चंडीगढ़ में फुटपाथ पर सो रहे पांच मजदूरों को ट्रक ने कुचल दिया। घटना में तीन अन्य घायल हो गए। मृतकों में से चार मजदूर राजस्थान के और एक उत्तर प्रदेश का था।
पूर्वी क्षेत्र,
बिहार के गया जिले में आज भीड़ ने कांवड़ियों को कथित रूप से लूटते पाये गए दो लुटेरों की पीट-पीट कर हत्या कर दी जबकि पिटाई के कारण दो अन्य लुटेरे गंभीर रूप से घायल हो गये।
रेल पटरी पर विस्फोट की कोशिश नाकाम, केएलओ उग्रवादी मारा गया
रेल पटरी पर विस्फोट की कोशिश नाकाम, केएलओ उग्रवादी मारा गया
संयुक्त बल ने असम के कोकराझार और गुवाहाटी रेलवे स्टेशनों के बीच रेल पटरी पर विस्फोट करने की कामतापुर लिबरेशन आर्गेनाइजेशन (केएलओ) के उग्रवादियों की कोशिश नाकाम कर दी।
कांग्रेस ने मोरीगांव जिले में बांग्लादेशी नागरिक की गिरफ्तारी के लिए गयी पुलिस की एक टीम पर कथित रूप से हमला करने वाले पार्टी के दो महासचिवों को छह साल के लिए निलंबित कर दिया है।
तिरंगे का अपमान: असमी गायक जुबीन गर्ग के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज के प्रति कथित तौर पर असम्मान दर्शाने के आरोप में प्रख्यात असमी गायक जुबीन गर्ग के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।
# माओवादियों ने मलकानगिरी जिले के कलीमेला इलाके में पुलिस का मुखबिर होने के संदेह में एक आदिवासी को गोली मार दी।
खबरों और विचारों की ‘लक्ष्मण रेखा’ के बारे में रहें जागरूक: तथागत
त्रिपुरा के गवर्नर तथागत रॉय ने मीडिया से अपील की है कि वह सच्चाई और विचारों के बीच की ‘‘लक्ष्मण रेखा’’ के बारे में जागरूक रहे।
चार अगस्त को उड़ान भरने के बाद लापता हुए एक पवन हंस हेलीकॉप्टर का मलबा अरुणाचल प्रदेश के तिरप जिले में मिला है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजीजू ने यह जानकारी दी।
मिजोरम के पूर्व मुख्यमंत्री जोरामथंगा ने आज कहा कि नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ त्रिपुरा उन्हें इस संगठन और केंद्र के बीच बातचीत के अंतिम चरण में शामिल करना चाहता था।
मध्यक्षेत्र
झारखंड में एक सड़क दुर्घटना में 13 श्रद्धालुओं की मौत
झारखंड के नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने देवघर के बाबा धाम में आज हुई भगदड़ की घटना पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए कहा कि मंदिर में दर्शन की व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी।
नक्सलियों ने अलग-अलग गांवों में हमला कर एक सरपंच और एक उपसरपंच की धारदार हथियार से हत्या कर दी तथा एक पंच को घायल कर दिया।
फौजी वेदमित्र हत्याकांड का एक और मुख्य आरोपी गिरफ्तार
युवती से छेड़खानी कर रहे बदमाशों के साथ मुकाबले के दौरान चोट लगने के कारण जान गंवाने वाले सैनिक वेदमित्र चौधरी के मामले में पुलिस ने एक और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पूर्व सांसद अनिल और उनकी पत्नी प्रतिभा ने बसपा छोड़ी
बहुजन समाज पार्टी के पूर्व सांसद रहे अनिल शुक्ला वारसी और उनकी पत्नी पूर्व विधायक प्रतिभा शुक्ला ने पार्टी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुये पार्टी से त्यागपत्र दे दिया है।
उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर के थाना नौचंदी क्षेत्र में करीब आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने भाजपा व्यापारी नेता की उसकी पत्नी के सामने चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी।
चुनावी रंजिश के चलते तेंदुआ थाना क्षेत्र के ग्राम कूड़ा जागीर में पिछले वर्ष हुए तिहरे हत्याकांड के मामले में एक स्थानीय अदालत ने आठ लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
उप्र के मंत्री ने दी पत्रकारों को औकात बता देने की धमकी
उत्तर प्रदेश के एक मंत्री सरकार के खिलाफ खबर छापने पर कथित रूप से पत्रकारों को उनकी ’औकात’ बता देने की ’धमकी’ देकर विवाद को न्यौता दे बैठे हैं।
पश्चिमी क्षेत्र,
कैडर को संगठित करने के लिए और जन-जन तक अपनी पहुंच बनाने के लिए आम आदमी पार्टी अपने ‘जन संवाद अभियान’ के तहत 15 अगस्त को मुंबई में एक बड़ी रैली का आयोजन करेगी।
मुंबई पुलिस द्वारा की गई छापेमारी की चहुंओर से हो रही आलोचना के बीच महाराष्ट्र के वित्त मंत्री सुधीर मुनगंतीवार ने आज कहा कि यह ‘मारल पुलिसिंग’ का मामला नहीं है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नासिक में चल रहे कुंभ मेले में 19 अगस्त को तीन अखाड़ों के ध्वजारोहण समारोह में भाग लेंगे।
मुंबई पुलिस ने नशे की हालत में 10 जून को दो लोगों को कुचलने की आरोपी 35 वर्षीय कारपोरेट वकील जाह्नवी गडकर के खिलाफ आज अदालत में आरोपपत्र दायर किया।
महाराष्ट्र सरकार ने आज बंबई उच्च न्यायालय से कहा कि वह प्रस्तावित गवाह सुरक्षा कानून में भंडाफोड़ करने वालों और आरटीआई कार्यकर्ताओं को शामिल करने पर विचार कर रही है।
दक्षिणी क्षेत्र,
24 अगस्त से शुरू होगा तमिलनाडु विधानसभा का सत्र
पांचवीं बार राज्य की मुख्यमंत्री के रूप में जे जयललिता की वापसी के बाद तमिलनाडु की विधानसभा का पहला सत्र 24 अगस्त से शुरू होगा।
विधानसभा चुनाव से पहले चुनावी बिगुल फूंकते हुए अन्नाद्रमुक सुप्रीमो और मुख्यमंत्री जयललिता ने पार्टी कार्यकर्ताओं से तमिलनाडु के सभी 5.62 करोड़ मतदाताओं तक पहुंचने का आह्वान किया।
सत्ता में आए तो सबसे पहले की जायेगी शराबबंदी: स्टालिनद्रमुक के कोषाध्यक्ष एमके स्टालिन ने आज कहा कि अगर उनकी पार्टी अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में सत्ता में आती है तो सबसे पहले शराबबंदी लागू करेगी।
* क्रीड़ा दर्पण
प्रधानमंत्री ने साइना को रजत पदक जीतने पर बधाई दी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया में विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतने पर साइना नेहवाल को आज बधाई दी।
साइना नेहवाल ने स्वीकारा- पहले गेम में काफी गलतियां कीं
विश्व खिताब कल यहां 13वीं बार जीतने वाले भारत के पंकज अडवाणी का मानना है कि स्नूकर और बिलियर्ड्स में भी आईपीएल जैसी लीग संभव है क्योंकि अब इस खेल में भी अच्छा पैसा आ रहा है।
सानिया और मार्टिना हिंगिस की शीर्ष वरीय जोड़ी कैरोलीन गार्सिया और कैटरीना सरेबोटनिक की जोड़ी के हाथों शिकस्त के साथ डब्ल्यूटीए रोजर्स कप टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल से बाहर हो गई।
सलामी बल्लेबाज शिखर धवन श्रीलंका के खिलाफ गाले में पहले टेस्ट में शतक के बाद 15 स्थान की लंबी छलांग के साथ बल्लेबाजों की रैंकिंग में कॅरियर के सर्वश्रेष्ठ 32वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
भारत की अंडर 19 फुटबाल टीम मलेशिया में 19 अगस्त से शुरू हो रहे फेम फ्रेंज एशिया चैम्पियंस ट्राफी टूर्नामेंट में भाग लेगी।
अंतर स्क्वाड्रन क्रास कंट्री चैम्पियनशिप आयोजित की गयी
भारतीय नौसेना अकादमी (आईएनए) की पांच स्क्वाड्रन के कुल 893 कैडेट ने आज एझिमाला में अंतर स्क्वाड्रन क्रास कंट्री चैम्पियनशिप में हिस्सा लिया।
विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता स्वीटी बूरा (81 किग्रा) चीन के बुलानचाबू में चल रही एशियाई महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने वाली अकेली भारतीय मुक्केबाज रही।
मयंक, मनीष ने भारत ए को त्रिकोणीय श्रृंखला के फाइनल में पहुंचाया
मयंक, मनीष ने भारत ए को त्रिकोणीय श्रृंखला के फाइनल में पहुंचाया
मयंक अग्रवाल और मनीष पांडे के शतकों की मदद से भारत ए ने आज यहां दक्षिण अफ्रीका ए को 34 रन से हराकर त्रिकोणीय एक दिवसीय क्रिकेट श्रृंखला के फाइनल में प्रवेश कर लिया।
फार्मूला ई चैम्पियन में एकमात्र भारतीय टीम महिंद्रा रेसिंग के ब्रूनो सेना ने यहां डोनिंगटन पार्क में सत्र पूर्व परीक्षण के पहले दिन छठा सबसे तेज समय निकाला।
भारत के मुदित दानी और तनुश्री दास गुप्ता ने अम्मान में चल रहे जोर्डन जूनियर एवं कैडेट ओपन टेबल टेनिस टूर्नामेंट के क्रमश: जूनियर लड़कों और लड़कियों के एकल वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
यूरोपीय दौरे पर स्पेन से 1-4 से हारी भारतीय हॉकी टीम
यूरोपीय दौरे पर स्पेन से 1-4 से हारी भारतीय हॉकी टीम
भारत के प्रकाश नंजप्पा ने अजरबेजान के गबाला में आईएसएसएफ विश्व कप की 50 मीटर पुरूष पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में आठवें स्थान पर रहकर 2016 रियो ओलंपिक के लिए कोटा स्थान हासिल किया।
भारत के अनिर्बान लाहिड़ी अंतिम दौर में एक ओवर 71 के स्कोर के साथ विश्व गोल्फ चैम्पियनशिप ब्रिजस्टोन आमंत्रण टूर्नामेंट में संयुक्त 53वें स्थान पर रहे।
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों पारूपल्ली कश्यप और एचएस प्रणय ने आज यहां प्रतिष्ठित विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप के पहले दौर में सीधे गेम में जीत दर्ज की।
*हॉकी इंडिया लीग: यूपी विजार्ड्स ने स्टार गोलकीपर श्रीजेश, ड्रैग फ्लिकर वी आर रघुनाथ को रिटेन किया
आईएएएफ ने हेलंसिकी और ओसाका में 2005 और 2007 में हुई विश्व चैंपियनशिप में भाग लेने वाले 28 एथलीटों को संदिग्ध डोपिंग अपराध के लिये अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है।
*फीफा ने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के पूर्व महानिदेशक फ्रैंकोइस कैर्राड को विश्व फुटबॉल संस्था की 2016 सुधार समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया।
*कर्नाटक उच्च न्यायालय ने एक हिन्दू देवता को कथित रूप से ‘‘गलत रूप से पेश करने पर’’ पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ दर्ज एक मामले में उनकी आलोचना की।
*देश की नंबर एक टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा का ‘‘अनुचित’’ तरीके से लगाई गयी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट के कारण हैदराबाद ट्रैफिक पुलिस ने चालान काटा है।
*दो बार फाइनल में जगह बनाने वाले जेपी पंजाब वारियर्स ने हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के आगामी दो सत्र के लिए अपने छह अहम खिलाड़ियों को रिटेन करने का फैसला किया है।
भारत के सीनियर हॉकी खिलाड़ी गुरबाज सिंह को टीम में गुटबाजी में शामिल रहने के लिए आज नौ महीने के लिए निलंबित कर दिया गया जिससे इस अनुभवी मिडफील्डर के अगले साल रियो ओलंपिक में खेलने का सपना टूट सकता है।
भारत के सलामी बल्लेबाज मुरली विजय मांसपेशियों में खिंचाव के कारण श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे।
*टीम निदेशक रवि शास्त्री: भारतीय टीम के सीखने का दौर खत्म, समय आ गया है कि खिलाड़ी 20 विकेट चटकाने का तरीका ढूंढकर, विदेशों में टेस्ट मैच जीतना शुरू करें।
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में राज्य के गृह मंत्री शुजा खानजादा के आवास पर एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को बम से उड़ा लिया जिसमें खानजादा सहित 20 लोगों की मौत हो गई।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को यूएई में प्रमुख अनिवासी भारतीय निवेशकों से मुलाकात की। इन निवेशकों ने उन्हें भारत में उन परियोजना की जानकारी दी जिसमें वे निवेश कर रहे हैं।
आतंकवाद-रोधी कानून का एक प्रावधान उन पत्रकारों पर जुर्माना लगाने की बात कहता है, जो किसी आतंकी हमले के संदर्भ में अधिकारियों द्वारा दिए गए बयान के विपरीत बात लिखते हैं।
बार-बार होने वाले विस्फोटों के कारण लगने वाली आग की वजह से परमाणु और जैव आपदा विशेषज्ञों को गोदाम में पड़े सैंकड़ों टन जहरीले सायनाइड को हटाने में लगातार बाधाएं पेश आ रही हैं।
जम्मू-कश्मीर और पंजाब में हाल में हुए हमलों के मद्देनजर पाकिस्तान और भारत के संबंधों में कड़वाहट बढ़ने के बावजूद मोदी ने पड़ोसी देश को उसके स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी।
कोर्ट ने 1971 के एक युद्ध अपराधी को मृत्युदंड के संबंध में एक आलेख के प्रकाशन को लेकर अवमानना आरोपों पर एक अग्रणी बांग्ला अखबार के दो वरिष्ठ पत्रकारों को दंडित किया है।
नेपाल में आज तड़के रिक्टर पैमाने पर चार तीव्रता का भूकंप आया जिससे दहशत फैल गयी और लोग अपने घरों से निकल भागे।
भारत द्वारा प्रस्तावित दोनों देशों के बीच एनएसए-स्तरीय वार्ता की तारीखों पर पाकिस्तान अभी गौर कर रहा है। हालाँकि भारत सरकार वार्ता की तैयारी में तेजी से जुटी है।
अतुल केशप को श्रीलंका और मालदीव में अमेरिकी राजदूत बनाया गया है। रिचर्ड राहुल वर्मा के बाद क्षेत्र में नियुक्त किये जाने वाले वह भारतीय मूल के दूसरे राजनयिक हैं।
शरण मांगने वाले उन 22 भारतीय सिखों में से 20 को बॉण्ड के आधार पर रिहा कर दिया गया है, जो फ्लोरिडा के हिरासत केंद्र में दो सप्ताह से अधिक समय से भूख हड़ताल पर थे।
चीन के उत्तरी बंदरगाह शहर तियानजिन में रासायनिक और अन्य खतरनाक पदार्थों के एक गोदाम में भीषण आग से हुए दो विस्फोटों में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई।
रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार बनने के भारतीय अमेरिकी दावेदार बॉबी जिंदल को सीएनएन की अगले महीने आयोजित होने वाली रिपब्लिकन प्राथमिक बहस के लिए आमंत्रित किया गया है।
दक्षिणी जापान के एक बिजली संयंत्र संचालनकर्ता ने आज परमाणु संयंत्र को फिर से चालू कर दिया। फुकुशिमा त्रासदी के बाद नये सुरक्षा मानकों के अंतर्गत चालू होने वाला यह प्रथम संयंत्र है।
सोलोमन द्वीप के पास आज 6.9 तीव्रता का भूकंप आया लेकिन भूकंप प्रभावित क्षेत्र के लिए सुनामी आने की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।
जापान ने नागासाकी पर परमाणु बम गिराये जाने के 70 साल पूरे होने के मौके पर आज कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें